.

Wednesday, April 22, 2015

निफ्टी 8300 के करीब, सेंसेक्स 200 अंक लुढ़का



दोपहर के कारोबारी सत्र के दौरान बाजार में जोरदार गिरावट हावी है। एफआईआई टैक्स नोटिस पर वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा के बयान और सामान्य से कम बारिश रहने के अनुमान इन खबरों ने बाजारों को तोड़न का काम किया है। सेंसेक्स और निफ्टी में 0.75 फीसदी तक की गिरावट आई है। इस बीच, निफ्टी 8300 के नीचे तक आया, तो सेंसेक्स 27500 के नीचे आ गया है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही आईटी, बैंकिंग, ऑटो और पावर शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाने का काम किया है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 200 अंक यानि 0.7 फीसदी की गिरावट के साथ 27480 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 68 अंक यानि 0.8 फीसदी की कमजोरी के साथ 8310 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बाजार में कारोबार के इस दौरान विप्रो, एसबीआई, जी एंटरटेनमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, ओएनजीसी, मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स जैसे दिग्गज शेयरों में 5.25-2.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि एचयूएल, हीरो मोटो, एसीसी, डॉ रेड्डीज, ग्रासिम, एचडीएफसी और सन फार्मा जैसे दिग्गज शेयरों में 2-0.6 फीसदी की मजबूती आई है।

मिडकैप शेयरों में सिम्फनी, साएंट, गुजरात गैस, गुजरात पिपावाव और केआरबीएल सबसे ज्यादा 10.9-5.1 फीसदी तक टूटे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में ओजस एसेट, कोकुयो कैमलिन, क्रिधन इंफ्रा, डायनामिक टेक और ऑरियन प्रो सबसे ज्यादा 20-5.9 फीसदी तक गिरे हैं।

Real Time News & Trading Trends Keep Liking #EpicResearch

Facebook – Twitter – YouTube – Pinterest –Linkedin – Google+

For more information ✆ – 0731-6642300 or Visit http://www.epicresearch.co

No comments:

Post a Comment